हमने कोई कोशिश नहीं की…,’ हनुमान अंश’ के नहीं हिलने पर उज्जैन प्रशासन ने लिया टर्न, अफसर ने दी सफाई

0

Khade Hanuman JI: उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा अभी तक नहीं हिली है। इसके बाद उज्जैन प्रशासन ने यू टर्न ले लिया है। उज्जैन एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक प्रतिमा को विस्थापित करने के लिए कोई कोशिश नहीं की है। सभी लोगों की सहमति के बाद यह कदम उठाया जाएगा।उज्जैन: खड़े हनुमान जी की प्रतिमा की चर्चा सोशल मीडिया पर है। लोग दावे कर रहे हैं कि यह उनका चमत्कार है कि वहां से हिल नहीं रहे हैं। इसे लेकर अब उज्जैन प्रशासन ने सफाई दी है। सोशल मीडिया पर चल रहीं अटकलों के लेकर कहा है कि हमने कोई कोशिश नहीं की हैसभी को विश्वास में लेकर समाधान निकाला जाएगा

उज्जैन SDM एलएन गर्ग ने कहा कि विकास कार्य भी आवश्यक हैं और उज्जैन की धार्मिक आस्था भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषज्ञों, संत समाज और श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ ही समाधान निकाला जाएगा। यह श्रद्धालुओं की गहरी आस्था से जुड़ा विषय है। इसके साथ ही प्रतिमा की संरचनात्मक स्थिति का वैज्ञानिक परीक्षण भी आवश्यक है।

प्रशासन अभी कोई कदम नहीं उठाएगा

उन्होंने कहा कि खड़े हनुमान जी की प्रतिमा से जुड़ा विषय उज्जैन वासियों एवं श्रद्धालुओं की आस्था से संबंधित है। प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की भावनाएं, प्रतिमा की सुरक्षा और उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत सर्वोपरि है…सभी संबंधित पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखे बिना प्रशासन कोई भी कदम अथवा निर्णय नहीं लेगा।नहीं किए गए हैं कोई प्रयास

एसडीएम एल एन गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह खबर भ्रामक रूप से प्रसारित की जा रही है कि प्रशासन द्वारा श्री खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को विस्थापित करने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि अभी तक प्रतिमा को विस्थापित अथवा हटाने संबंधी कोई भी प्रयास; किसी भी मशीन और मानवीय युक्तियों से नहीं किया गया है। इस संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि विशेषज्ञों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी राय प्राप्त किए बिना प्रतिमा के विस्थापन हेतु कोई भी आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी।प्रशासन ने अब अटकलों पर विराम लगा दिया है। लेकिन वहां प्रतिमा हटाने को लेकर कई विशेषज्ञ जरूर पहुंचे थे। साथ ही प्रतिमा के आसपास जरूर हटाने की कुछ गतिविधियां दिखी थीं। प्रतिमा हटने की बात को लेकर भक्तों की भीड़ वहां बढ़ने लगी है। अब बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं।

नेपाल से भी पहुंचे भक्त

वहीं, खड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए बाहर से भी लोग आ रहे हैं। नेपाल से भी कुछ श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली तो हम उज्जैन में दर्शन के लिए आए हैं। इसी तरह से अन्य लोग भी दूसरी जगह से हनुमान जी के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

गौरतलब है कि हनुमान जी की यह प्रतिमा करीब 200 साल पुरानी है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यह प्रतिमा परमार कालीन है। अब कांग्रेस को हनुमान जी के पक्ष में भगवाधारी होकर बुधवार को मौके पर पहुंची थी। अब सभी लोगों को इंतजार है कि यहां से प्रतिमा कब विस्थापित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here