हरियाणवी ‘रामायण’ में हनुमान, लक्ष्मण और राम को पल भर बर्दाश्त न कर पाए लोग, रामानंद सागर की याद में डूबे

0

रामानंद सागर की ‘रामायण’ टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया। अब नितेश तिवारी भी एक ‘रामायण’ लेकर आ रहे हैं, जिसे भारत के सबसे महंगे फिल्म प्रोजेक्ट के तौर पर बताया जा रहा है। दो हिस्सों में बनने वाली इस फिल्म का बजट लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है और इसमें रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। वैसे तो, ‘रामायण’ के कई शोज बनाए गए, लेकिन अब जो क्लिप वायरल हो रही है, इसने लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें गुस्सा भी दिला दिया है।

इस क्लिप में ‘रामायण‘ का एक सीन दिखाया गया है और इसे हरियाणवी रामायण बताया जा रहा है। इसमें हनुमान जी का एक सीन शूट किया गया है, जिसमें हनुमान बैठकर श्रीराम का नाम ले रहे हैं। तब तक राम आकर हरियाणवी में हनुमान से बात करते हैं। डायलॉग्स सारे हरियाणवी में हैं और ये कॉमेडी की तरह शूट किया गया है। दोनों सीता माता के हरण की बात कर रहे हैं। बीच में लक्ष्मण का किरदार भी बोलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here