एक बिहारी ChatGPT पर भारी! मनोज बाजपेयी ने दनादन भोजपुरी में बोले ‘दीवार’ के डायलॉग, ताकते रह गए शेखर सुमन

0

शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टूनाइट’ के पांचवें एपिसोड में एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर’ के प्रमोशन के लिए गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। मनोज बाजपेयी ने एपिसोड में पुराने दौर को बहुत शांति और हंसी-मजाक के साथ याद किया। इससे दर्शकों को फिर से याद आया कि क्यों उनकी कहानी हिंदी सिनेमा में हिम्मत और मुश्किलों से उबरने की सबसे मशहूर कहानियों में से एक है। इतना ही नहीं, शो से कुछ फन मोमेंट्स भी देखने को मिले। मनोज बाजपेयी ने अमिताभ बच्चन के डायलॉग भोजपुरी में बोले।

शेखर सुमन ने मनोज बाजपेयी से कहा कि उन्होंने तो Chatgpt को भी फेल कर दिया। पहले शेखर ने उनसे कहा कि दीवार के डायलॉग्स को उन्हें भोजपुरी में दोहराना है। शेखर सुमन अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ के डायलॉग्स बोलते हैं और मनोज बाजपेयी बड़ी खूबसूरत से उन्हें भोजपुरी में कहते हैं। उनकी सुंदर सी भोजपुरी के क्लिप्स हर तरफ वायरल हो चुके हैं और लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक्टर रीजनल भाषा में इतने अच्छे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here