हीरापुर आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जिला जेल

0

बालाघाट
हीना खान आत्महत्या मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी अजीत बाहेश्वर और लव कुश कोहरे को बालाघाट की अदालत में पेश कर दिए । जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा मे जिला जेल भिजवा दिया गया है । दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।

ज्ञात होगी 27 अप्रैल 2026 को भरवेली थाना क्षेत्र के हीरापुर पुल की रेलिंग पर 50 वर्षीय बबलू खान की बेटी हीना खान का शव सलवार-चुन्नी से लटका मिला था। पिता की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 12/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू हुई।जांच में सामने आया कि आरोपी अजीत बाहेश्वर और लवकुश कोहरे नाबालिग हीना को बहला-फुसलाकर बाइक पर ले गए थे। अजीत ने हीना का शारीरिक शोषण किया और फिर उसे मोहल्ले में अकेला छोड़ दिया। जब हीना ने मुजफ्फर के मोबाइल से अजीत को फोन किया तो उसने बात करने से मना कर दिया। शारीरिक शोषण और उपेक्षा से आहत होकर हीना ने पुल की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लवकुश कोहरे पर अजीत को शारीरिक संबंध बनाने में मदद कर दुष्प्रेरण का आरोप है। लवकुश पिता गणेश कोहरे निवासी धनसुआ को 3 मई 2026 को दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अजीत के साथ जुर्म कबूला। उसके पास से घटना में इस्तेमाल बीचो कंपनी का मोबाइल और मोटरसाइकिल जप्त गई। लव कुश को यहां की विद्वान अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भिजवा दिया गया था।घटना के बाद से फरार अजीत की तलाश में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे हैदराबाद से दबोच लिया। 5 मई को भरवेली पुलिस ने अजीत को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहा से अजीत और लवकुश को पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 137(2), 107, 49 बीएनएस और 17 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। इसमें धारा 65(1) बीएनएस, धारा 3/4 पॉस्को एक्ट का इजाफा किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ और मौके की कार्रवाई करने के बाद 6 मई को लवकुश को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल पहुंचा दिया गया। 7 मई को भरवेली पुलिस ने अजीत बाहेश्वर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है। इस मामले की विवेचना भरवेली थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र पन्द्रों द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here