सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है और एक बार फिर गुजरे दिनों के ये कलाकार चर्चा में हैं। सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म की ये कहानी कोर्ट रूम ड्रामा से जुड़ी है जिसमें सनी देओल पहले से ही माहिर रहे हैं। खैर, यहा हमं फिल्म फिल्म के बारे में बात नहीं कर रहे बल्कि सनी देओल के बारे में बात करने जा रहे हैं। दरअसल, सनी देओल के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें उन्हें देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
सनी देओल अपनी हालिया फिल्म ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इसी दौरान उनके बदले हुए लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। कई जगह लोगों ने उन्हें पापा धर्मेंद्र की कॉपी बताया है तो कुछ ने कहा है- धर्मेंद्र इनसे अधिक स्मार्ट थे।










































