कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया है।Rahul Gandhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुर के संगीतकार और गिटारवादक विक्रम सिंह चोंगथम (54) की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर क्या कहा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा: “मणिपुर के जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह जी अपने घर के बाहर शोर मचा रहे कुछ लोगों से आवाज धीमी करने का अनुरोध करने नीचे गए थे। इसी बात पर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपने ही देश की राजधानी में, अपने घर के बाहर एक पिता की हत्या कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद, दिल्ली में रहने वाला हर पूर्वोत्तर परिवार आज यही सवाल पूछ रहा है – क्या हम यहां सुरक्षित हैं? अमित शाह का गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस इस बढ़ती अराजकता, विशेषकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए क्या कर रहे हैं? इस मामले की त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
क्या था पूरा मामला?
रविवार (6 सितंबर) की देर रात करीब 11:30 बजे विक्रम सिंह अपने घर का कचरा फेंकने नीचे आए थे। नीचे पास के दो ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारी तेज आवाज में शोर मचा रहे थे। जब विक्रम सिंह ने उनसे शांति बनाए रखने को कहा, तो आरोपियों ने उनसे बहस शुरू कर दी और हमला कर दिया। अपनी जान बचाकर जब विक्रम अपने तीसरे माले के फ्लैट की ओर भागे, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और कॉरिडोर में उन्हें घेरकर बर्बरता से पीटा। परिजनों द्वारा ओखला के एक निजी अस्पताल ले जाने के बाद, सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
घटना के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सभी 8 आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(2) (जाति, मूल स्थान या समुदाय के आधार पर सामूहिक हत्या) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने 7 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 1 नाबालिग (15 वर्ष) को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी पास के ढाबों और पिज्जा कियोस्क पर डिलीवरी बॉय व पैकिंग का काम करते हैं।
पूर्वोत्तर समुदाय में आक्रोश और निष्पक्ष जांच की मांग
इस दुखद घटना के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के छात्रों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। सोमवार शाम किलोकरी गांव में पूर्वोत्तर समुदाय के लगभग 100 लोगों ने एकत्र होकर कैंडललाइट मार्च निकाला और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। राहुल गांधी के अलावा, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी दिल्ली पुलिस से मामले की गहन जांच करने और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है।










































