आर्यन खान की गर्लफ्रेंड पर फिर मचा हल्‍ला! लारिसा बोन्सी ने नजरों से बचने के लिए किया ये काम, पर पकड़ी गई चोरी!

0

शाहरुख खान के बेट आर्यन खान का नाम ब्राजीलियन मॉडल-एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी से साथ जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन दोनों को अक्सर साथ में भी देखा गया है। अब एक बार फिर से ये दोनों एक ही जगह पर दिखाई दिए हैं। हालांकि साथ में इन्हें देखा नहीं गया है। ये दोनों मुंबई के एक स्टार-स्टंडेड इवेंट में शामिल होते दिखा गया है। जहां दोनों अलग-अलग एंट्री कर रहे हैं।

जब से आर्यन खान के कथित तौर पर लारिसा बोन्सी को डेट करने की खबर वायरल हुई है। तभी से इंटरनेट पर इस बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है कि क्या अब विदेशी बाला, शाहरुख खान के घर की बहू बनेंगी? हालांकि अभी ऐसा कुछ भी कंफर्म नहीं है, जिस पर ऐसा कहा जाए। खैर। 7 जुलाई को आर्यन खान को मुंबई के एक इवेंट में जाते हुए देखा गया था। वहीं, इनके बाद ब्राजीलियन मॉडल ने भी उस इवेंट में एंट्री की थी।

आर्यन खान के साथ-साथ इवेंट में पहुंचे ये लोग

पपाराजी ने दोनों को बारी-बारी से स्पॉट किया। जहां आर्यन खान ने सादे काले रंग की टी-शर्ट और आर्मी प्रिंट की जींस पहनी थी। इसके साथ ही नीले रंग की डेनिम जैकेट भी उन्होंने कैरी की है। वहीं लारिसा ने काले रंग का टू-पीस आउटफिट कैरी किया था। इसके ऊपर उन्होंने भी डेनिम जैकेट पहनी थी। और पांव में बूट्स थे। इसके बाद सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। ‘किल’ एक्टर लक्ष्य भी स्पॉट किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here