गुरुवार की रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी पहुंचे थे। यहां उनके पहुंचते ही फैन्स की भीड़ जमा हो गई। इस पार्टी से आर्यन खान जब बाहर निकल रहे थे तो उनके साथ पीछे शहनाज गिल भी नजर आईं। हालांकि, इस वक्त उस वीडियो की चर्चा है जिसमें भीड़ के बीच से चल रहे आर्यन के समाने एक शख्स नीचे गिर पड़ा। हालांकि चर्चा सबसे अधिक इस बात को लेकर हो रही है कि इस मौके पर शाहरुख के लाडले नें मौके को किस खूबसूरती से संभाला। वहीं वीडियो में राघव जुयाल का हाथ थामे शहनाज गिल नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी के कई वीडियोज सामने आए हैं। आर्यन की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल भी नजर आए थे और आर्यन से उनकी काफी करीबी कनेक्शन है। इस मौके पर आर्यन की सादगी ने फैन्स का दिल छू लिया।










































