ऋषभ पंत ने करीब 30 गेंदों 95 रन ठोक दिए, हेड कोच ने कहा- फॉर्म में वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं

0

मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 27 करोड़ रुपये की कीमत हमेशा अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं देती। उनके अनुसार ऋषभ पंत को आईपीएल टीम की कप्तानी करने से पड़ने वाले दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह बात तब कही जब उनकी टीम प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन लखनऊ के लिए लगातार दूसरे सीजन फेल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में पंत एलएसजी के उन बल्लेबाजों में शामिल थे जो निकोलस पूरन (63) और मिचेल मार्श (44) से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। एलएसजी का स्कोर आठ ओवर में एक विकेट पर 123 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम पांच विकेट पर 228 रन ही बना पाई और उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

जस्टिन लैंगर ने ऋषभ पंत पर बात की

एलएसजी ने ऋषभ पंत को मोटी धनराशि में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन वह पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लैंगर ने एलएसजी की हार के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसका किसी तरह की धनराशि से कोई संबंध है। कप्तान का पद संभालना आसान नहीं होता है और उन पर काफी दबाव रहता है। वह लगातार अपनी तरफ से अच्छा प्रयास कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है। जब हम उसे मुस्कुराते हुए और जोशीले अंदाज में खेलते हुए देखते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है। वह फॉर्म में वापसी करने से ज्यादा दूर नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here