एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से बिगड़ रही बाइकों की सेहत !

0


बाईक के इंजन में आ रही खराबी, बार बार मोटरसाइकिल सुधरवाने को मजबूर हो रहे वाहन चालक
चालकों की बढ़ी परेशानी, रिपेयरिंग दुकानों पर रोज लग रही लंबी कतारें
मिस्त्रियों का दावा- बाइकें एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के अनुरूप नहीं, बढ़ रहे इंजन फाल्ट
फोटो
पदमेश न्यूज़, बालाघाट।पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर दोपहिया वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं।नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई बाइक चालक शिकायत कर रहे हैं कि पेट्रोल भरवाने के कुछ समय बाद उनकी मोटरसाइकिलों में इंजन में लगातार खराबी आ रही है और उन्हें बाईक सुधराने के लिए बार बार गैरेज ले जाना पड़ रहा है।जहा मोटरसाइकिल चालको द्वारा बाईक की आवाज बढ़ना, पिकअप कम होना, बार-बार बंद होना, स्टार्टिंग में दिक्कत और माइलेज घटने जैसी समस्याएं आ रही हैं। इन शिकायतों के चलते वाहन मालिकों को बार-बार मैकेनिक की दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि मैकेनिक इससे खुश है और इंजन रिपेयरिंग करके मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करने वाले मिस्त्रियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इंजन संबंधी खराबियों वाले वाहनों की संख्या बढ़ी है। उनका दावा है कि विशेष रूप से बाइकों में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण फ्यूल सिस्टम, रबर पाइप, कार्बोरेटर और इंजन से जुड़ी दिक्कतें अधिक देखने को मिल रही हैं।हालांकि यह दावा उनके अनुभव पर आधारित लेकिन वाहन चालक और मिस्त्री दोनों ही इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के चलते वाहनों में दिक्कत आने की बात कह रहे हैं।

रिपेयरिंग दुकानों पर बढ़ रही भीड़
मोटरसाइकिल में लगातार परेशानी आने के चलते नगर के कई मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मिस्त्रियों के अनुसार पहले जहां सामान्य सर्विस के लिए वाहन आते थे, वहीं अब इंजन खोलने और फ्यूल सिस्टम टँकी की सफाई जैसे काम अधिक बढ़ गए हैं। इससे उनके काम और आमदनी दोनों में वृद्धि हुई है।

वाहन चालकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
बाइक मालिकों का कहना है कि बार-बार मरम्मत और पार्ट्स बदलवाने में हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पहले जिस बाइक में वर्षों तक कोई बड़ी समस्या नहीं आई, अब उसमें लगातार इंजन संबंधी शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे दैनिक आवागमन करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं।

मोटरसाइकिले एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन के अनुरूप डिजाइन नही की गई है
उधर स्थानीय मोटरसाइकिल मिस्त्रियों का कहना है कि पुरानी तकनीक वाली कई मोटरसाइकिलें अधिक एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन के अनुरूप डिजाइन नहीं की गई थीं। ऐसे में फ्यूल लाइन, रबर सील और इंजन के कुछ हिस्सों पर अतिरिक्त असर देखने को मिल रहा है।

केवल एथनॉल ही नही हो सकती वजह
कुछ लोगो का मानना है पेट्रोल निर्धारित मानकों के अनुसार एथनॉल मिश्रण के साथ उपलब्ध कराया जाता है। सभी बाइकों में खराबी का कारण केवल एथनॉल नहीं माना जा सकता।टँकी में पानी जाने से भी फाल्ट आने की बात कही जा रही है।वही वाहन की उम्र, रखरखाव, ईंधन प्रणाली की स्थिति और निर्माता द्वारा स्वीकृत ईंधन का उपयोग भी महत्वपूर्ण कारक हैं।उनका मानना है कि यदि किसी वाहन में लगातार समस्या आ रही है तो अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच कराना उचित रहेगा।

उपभोक्ताओं की मांग
वाहन चालकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग और तेल कंपनियां इस विषय पर जागरूकता बढ़ाएं तथा यह स्पष्ट करें कि किन मॉडलों में किस स्तर तक एथनॉल मिश्रित पेट्रोल सुरक्षित है। साथ ही यदि किसी विशेष तकनीकी समस्या की संभावना है तो उसके समाधान के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

एक नजर में
● एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के बाद बाइक चालकों की शिकायतें बढ़ीं
● इंजन मिसफायर, पिकअप कम होना और स्टार्टिंग में दिक्कत आम
● रोजाना रिपेयरिंग दुकानों पर पहुंच रही बड़ी संख्या में बाइकें
● मिस्त्रियों का दावा- पुरानी मोटरसाइकिलों के इंजन व पार्ट्स पर पड़ रहा असर
● उपभोक्ता बोले- बार-बार मरम्मत से बढ़ रहा खर्च,
● एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से, मिस्त्रियों की मौज

Byte दीपक चौरड़िया, वार्ड नं9(ग्राहक)
Byte रिजवान खान, मैकेनिक(बैहर रोड़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here