- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि भारत ने अपनी मर्जी से और अपनी शर्तों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोका था, और वह पाकिस्तान के खिलाफ एक लंबी लड़ाई के लिए तैयार था। ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0 को संबोधित करते हुए, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताया और आतंकवाद की वैचारिक और राजनीतिक जड़ों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए, रक्षा मंत्री ने ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति) की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत परमाणु हमले की धमकी के झांसे में नहीं आया।
- ‘ऑपरेशन सिंदूर को लगभग एक साल हो गया…’
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जो पिछले साल हुए घातक पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किया गया था। इसको याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर को लगभग एक साल हो गया है, और हमारा ऑपरेशन सिंदूर भी इस नई विश्व व्यवस्था का प्रतीक है। यह एक ऐसा मोड़ था जिसने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अब वह देश नहीं रहा जो पुरानी सोच पर चलता है, जहां हमारी जमीन पर आतंकी हमले होते थे और हम सिर्फ कूटनीतिक बयान जारी करके रह जाते थे। और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’









































