कंजई घाटी में यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत-डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल

0

सिवनी रोड स्थित कंजई घाटी में गुरुवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार बरघाट अस्पताल में किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट से जबलपुर जाने वाली यात्री बस रोज की तरह 18 जून की सुबह करीब 5:30 बजे बालाघाट से जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। बस लालबर्रा से सिवनी मार्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबह लगभग 7:30 बजे सिवनी रोड स्थित कंजई घाटी में सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।बताया गया है कि अधिकांश घायलों को बरघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन घायलों को उनके परिजन अपनी व्यवस्था से जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज जारी है।जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में सुलोचना बाई पति देवेंद्र ब्रम्हे 40 वर्ष सुकवारा बाई पति रूपचंद वराडे 70 वर्ष दोनो ग्राम गर्रा थाना बालाघाट तथा अंकित पिता सदनलाल राठौर 30 वर्ष ग्राम मांझापुर थाना वारासिवनी निवासी शामिल हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here