सब टीवी के लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली टीवी अदाकारा मुनमुन दत्ता काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले सीरियल के टप्पू यानि राज अंदकत के साथ उनके अफेयर की बात सामने आई थी लेकिन उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया और ऐसी अफवाहों पर नाराजगी जताई थी। आज यानि 28 सितंबर को मुनमुन दत्ता का जन्मदिन है।
उन्होंने ट्विटर पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह बहुत दिलकश नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन हॉट तस्वीरें एवं वीडियोज शेयर किया करती हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस सोच भी नहीं सकते हैं कि कभी मुनमुन दत्ता बेहद सिंपल सी दिखती थीं। जब आप उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखेंगे तो दंग रह जाएंगे।

मुनमुन दत्ता की बचपन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें पहचानना तक मुश्किल हैं। तस्वीरें देखकर साफ कहा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता पहले की तुलना में अब पूरी तरह बदल गई हैं। मुनमुन दत्ता एक तस्वीर में गाना गा रही हैं और हारमोनियम बजा रही हैं। शायद ये तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है। दूसरी तस्वीर में वह और भी छोटी दिख रही हैं लेकिन हाथ हारमोनियम पर हैं।

इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें गाने-बजाने का शौक रहा है। ये तस्वीरें भी मुनमुन दत्ता ने खुद काफी पहले इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। हालांकि अब तो वह हॉट और बोल्ड लुक में नजर आती हैं। अब उनका इंस्टाग्राम सेक्सी और बिकिनी आउटफिट्स से भरा हुआ है।
बता दें कि 28 सितंबर 1987 को मुनमुन दत्ता का जन्म दुर्गापुर बंगाल में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में वह साल 2003 से एक्टिव हैं। उन्होंने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह दूरदर्शन और आकाशवाणी में गायन भी करती थीं।