कोसरीटोला से नेवरगांव कच्चे मार्ग की हालत खस्ता

0

ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरझड़ के कोसरीटोला से नेवरगांव को जोडऩे वाला कच्चा मार्ग वर्तमान में बदहाल हो चूका हैं। देखरेख के अभाव और हालिया बारिश के कारण यह लगभग २ किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत दुभर और जोखिमभरा हो गया है। कई बार मांग करने के बावजूद प्रशासन द्वारा ध्यान ना दिए जाने से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

कीचड़ और नुकीले पत्थरों से हादसों का डर

वारासिवनी कटंगी मार्ग पर स्थित कोसरीटोला से नेवरगांव के लिए निकलने वाला यह रास्ता वारासिवनी और लालबर्रा क्षेत्र को जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में इस मार्ग पर जगह- जगह पर छोटे.बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के पानी के कारण पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। मार्ग की गिट्टियां और नुकीले बड़े पत्थर बाहर निकल आए हैं जिससे आए दिन मोटरसाइकिल चालक फि सलकर चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलना भी अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस खस्ताहाल मार्ग की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी हाई स्कूल नेवरगांव जाने वाले छात्र छात्राओं और अपने खेतों की ओर जाने वाले किसानों को उठानी पड़ रही है। रोज़ाना पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को कीचड़ और पत्थरों से जूझते हुए जोखिमभरा सफ र तय करना पड़ता है। किसानों को भी अपने कृषि कार्यों के लिए इसी क्षतिग्रस्त रास्ते से मजबूरी में गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने करीब २ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है ,लेकिन आज तक ना तो सडक़ की मरम्मत कराई गई और ना ही इसका पक्का निर्माण हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कर डामरीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को इस खराब स्थिति से राहत मिल सके।

बाइट आत्माराम कावरे ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here