क्या अब खेती भी छीन लेगा AI? खेतों में कुदाल चलाता दिखा रोबोट, कभी श्रीधर वेम्बु ने इस काम को बताया था ‘सुरक्षित’

0

ईमेल लिखना हो या फिर कोडिंग करनी हो, आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों के कई काम कर देता है। इस वजह से इंसानों में एआई के कारण अपनी नौकरी जाने का डर समय के साथ-साथ बढ़ता जा रहा है। कुछ समय पहले जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने कुछ ऐसी चीजें बताई थीं, जिनकी जगह एआई द्वारा ले पाना मुश्किल था। इसमें से एक खेती भी थी। लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक वीडियो क्लिप ने उनकी इस बार पर सवाल उठा दिए हैं। दरअसल, एक्स पर एक वीडियो क्लिप काफी शेयर की जा रही है, जिसमें एआई रोबोट खेतों में खेती का काम करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।दरअसल, फरवरी में किए अपने एक्स पोस्ट में वेम्बु ने कई तरह के कामों का जिक्र किया, जैसे बच्चों की देखभाल करना, बच्चों को पढ़ाना, बुजुर्गों का ध्यान रखना, अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर खेती करना, प्रकृति के प्रति लगाव के कारण फॉरेस्ट रेंजर के तौर पर काम करना, स्थानीय मंदिर के पुजारी के तौर पर सेवा करना और ऐसे शास्त्रीय संगीतकार, जो भीड़ की परवाह किए बिना रियाज और परफॉर्मेंस करते हैं।

उनके मुताबिक, जो लोग ये रास्ते चुनते हैं, वे मुख्य रूप से पैसे के लिए ऐसा नहीं करते। यही वजह है कि AI उनके मकसद या उद्देश्य की भावना को कम नहीं कर पाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी दक्षता वाले कामों को अपने हाथ में ले लेगी, हो सकता है कि इंसान धीरे-धीरे खुद को ऐसे कामों के इर्द-गिर्द ज्यादा व्यवस्थित करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here