ग्रीनलैंड पर बिना गोली चलाए होगा अमेरिका का ‘सैन्‍य कब्‍जा’, बन रहा सीक्रेट प्‍लान, ट्रंप की बड़ी जीत!

0

कोपेनहेगन: ग्रीनलैंड पर कब्‍जे को लेकर लगातार धमकियां दे रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए खुशखबरी है। अमेरिका नाटो सहयोगी देश डेनमार्क के साथ ग्रीनलैंड में 3 सैन्‍य अड्डे बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। ये सैन्‍य अड्डे देश के दक्षिणी हिस्‍से में बनाए जाएंगे। ग्रीनलैंड यूरोपीय देश डेनमार्क का अर्द्ध स्‍वायत्‍त इलाका है। इन सैन्‍य अड्डों को लेकर डेनमार्क और अमेरिका के बीच कई महीने से बातचीत चल रही थी। डोनाल्‍ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्‍जा करने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही अमेरिका और अन्‍य यूरोपीय नाटो देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसके बाद अमेरिका और डेनमार्क के बीच में बातचीत शुरू हुई और अब 3 सैन्‍य अड्डे बनाने पर सहमति बनती दिख रही है।

अमेरिका डेनमार्क के साथ सीक्रेट बातचीत कर रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी है। वाइट हाउस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ग्रीनलैंड और डेनमार्क के साथ उनकी उच्‍चस्‍तरीय बातचीत जारी है। हालांकि उसने बातचीत का डिटेल नहीं बताया। वहीं डेनमार्क के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा, ‘अमेरिका के साथ कूटनीत‍िक बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय इससे ज्‍यादा और जानकारी नहीं दे सकता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here