छोटी उम्र में Sohail Khan के साथ हुई थी बद्दी हरकत, सालों बाद सुनाई अपनी कहानी

0

Sohail Khan on Being S*xually Harassed: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों रिएलिटी ‘अलायंस’ (Alliance) में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री कर खूब धमाल मचा रहे हैं। सोहेल अब धीरे-धीरे शो के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आ रहे हैं। यह शो कुणाल खेमू के होस्टिंग में है। हाल ही के एक एपिसोड में सोहेल खान ने कहा कि वे रैगिंग के खिलाफ हैं। अर्स्लान गोनी, एली गोनी और रुही दोसानी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटों निर्वाण और योहन को साफ-साफ कहा है कि अगर कोई उन्हें परेशान करे या धमकाए तो शर्माए नहीं और तुरंत बोल दें। सोहल खान ने आपबीती को याद करते हुए कहा कि जब वे छोटे थे तब उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। 

बचपन में ही थी सोहेल खान के साथ गलत घटना

सोहेल खान खुलासा करते हुए कहा, ‘जब मैं छोटा था, तब किसी ने मेरे साथ गलत हरकत की थी। मैंने ये बात कई सालों यह बात किसी नहीं बताई। जब मैं बड़ा हो गया, तब मैंने अपने पिता सलीम खान को ये सब बताया। पिता ने मुझसे पूछा कि तुमने इतने सालों तक ये बात छुपाकर क्यों रखी? सोहेल ने पिता से माफी मांगी और कहा कि मुझे बहुत शर्म आ रही थी, इसलिए मैं बोल नहीं पाया। मैं खुद शर्मिंदा महसूस कर रहा था, भले ही मेरी कोई गलती नहीं थी।’

सोहेल खान ने आगे कहा, ‘यही वजह है कि मैं अपने बेटों निरवान और योहन को हमेशा कहता हूं कि जो भी हो, मुझे सब बताना। सोहेल को अपनी पहली पत्नी सीमा सचदेह से दो बेटे हैं।’ सोहेल खान के इस खुलासे से फैन्स भी दंग रह गए हैं। बता दें सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहेल ने कई बॉलीवुड फिल्में की हैं जबकि उनकी एक्स-वाइफ नेटफ़्लिक्स सीरीज ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का हिस्सा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here