जवानी के दिनों में कांड करके भूल गया शख्स, 40 साल बाद पुलिस ने पकड़ा, बोला- कुछ याद नहीं

0

खंडवा: कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं… यह कहावत खंडवा में पूरी तरह सच साबित हुई है। जवानी के दिनों में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पूरे 40 साल बाद पुलिस के शिकंजे में आ गया है। मोघट थाना पुलिस ने चार दशक पुराने स्थायी वारंट पर कार्रवाई करते हुए 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार उर्फ पप्पू को दबोच लिया है। इतने लंबे समय तक कानून की आंखों में धूल झोंकने वाला यह आरोपी बुढ़ापे में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

1986 में दर्ज हुआ था केस, जमानत के बाद हो गया था फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साल 1986 में एक महिला ने अशोक कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। उस समय आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष थी। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में सुनवाई के दौरान कभी पेशी पर नहीं पहुंचा। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here