क्या आप ऐसी किसी ऐतिहासिक घटना का वीडियो देख सकते हैं, जिसे कभी कैमरे पर उतारा ही नहीं गया हो? AI के जिस दौर में हम जी रहे हैं, उससे पहले तक इसे नामुमिक कहा जा सकता था लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। AI के इस दौर में वो सब भी एक फोटो या वीडियो के तौर पर तैयार किया जा सकता है, जो सिर्फ कहने-सुनने वालों की यादों तक सीमित हो। दरअसल गूगल के AI की मदद से फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले पेले के उस शानदार गोल का वीडियो बनाया गया है, जिसे इतिहास में कभी कैमरे में कैद ही नहीं किया गया था।साल 1959 में महान फुटबॉलर पेले ने एक ऐसा गोल किया था, जिसे वो खुद अपने करियर का सबसे बेहतरीन गोल मानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हवा में ही गेंद को तीन डिफेंडरों के ऊपर से उछाल कर गोलकीपल को छकाया और बिना गेंद को जमीन पर गिराए, हेडर से शानदार गोल लदाग दिया था।
इस गोल को गोल दा रूआ जावरी कहा जाता है। हालांकि इस ऐतिहासिक पत का कोई वीडियो रिकॉर्ड अभी तक नहीं हुआ था।
यह गोल सिर्फ चंद हजार दर्शकों की यादों तक ही सीमित था लेकिन गूगल के जेमिनी एआई की मदद से पल का बिल्कुल असली दिखने वाला वीडियो तैयार किया गया है।













































