जी-20 सम्मेलन में भारत की भूमिका की हुई तारीफ

0

भारत की सहभागिता को लेकर जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। प्रधानमंत्री की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। व्हाइट हाउस के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त बयान की सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिका ने इसके पहले भी एक बयान में भारत की तारीफ की थी।
जी-20 सम्मेलन खत्म होने के बाद पहले भी अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।तब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन ज्यां पियरे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि ‘भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र संबंधी बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की भी तारीफ की जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है।’ आपको बता दें कि जी-20 का अगला शिखर सम्मेलन भारत में होना है।सितंबर 2023 में जी-20 शिखर का सम्मेलन भारत मे आयोजित किया जाएगा।इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसकी अध्यक्षता 16 नवंबर को भारत को सौंप दी।एक साल के लिए जी-20 इसकी अध्यक्षता स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह प्रत्येक भरतीय के लिए गर्व की बात है।एक दिसंबर से भारत औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में किया गया था।15 और 16 नवंबर को आयोजित इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत अन्य नेताओं से मुलाकात भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here