सदमें से बेटे की मौत, न्याय के लिए थाने पहुंची बेबस मां
पद्मेश न्यूज।वारासिवनी। वारासिवनी क्षेत्र में इन दिनों कथित ट्रेडिंग कंपनियों और मोबाइल ऐप के जरिए ज्यादा मुनाफे का लालच देकर भोले.भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरमाली से सामने आया है। जहां एक शातिर ठग ने ६० वर्षीय बेबस आदिवासी वृद्ध महिला को अपनी झूठी बातों के जाल में फं साकर ३५०००० रूपये की मोटी रकम ऐंठ ली। इस धोखाधड़ी का सदमा बुजुर्ग महिला का बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका और दिल का दौरा पडऩे से उसकी मौत हो गई। अब पीडि़त वृद्ध महिला ने वारासिवनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
जमीन बेचकर खरीदे थे ट्रैक्टर और जमा की थी पूंजी
शिकायत में उल्लेखित हैं की मैं आवेदिका कांता ठाकरे उम्र ६० वर्ष निवासी ग्राम डोंगरमाली रहती हूँ। वारा निवासी पूर्व सरपंच रिजवान उर्फ राजा अली ने उनके और उनके बेटे बंटी ठाकरे से लगातार संपर्क साधा। रिजवान अली ने खुद को एक बड़ी ट्रेडिंग कंपनी का एजेंट बताया और दावा किया कि उसने खुद इस कंपनी से करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। आरोपी के झांसे में आकर वृद्ध महिला ने डोंगरमाली स्थित अपनी ३ एकड़ कृषि भूमि १५ लाख रूपये में बेच दी। इस राशि से उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदा और बची हुई राशि में से ३५०००० रूपये रिजवान अली के कहने पर उसके द्वारा बनाए गए कथित ट्रेडिंग ऐप में निवेश कर दिए। आरोपी ने प्रति माह १० प्रतिशत लाभांश देने का वादा किया था और आश्वस्त किया था कि यदि कंपनी डूबी तो वह अपने पास से पैसे लौटाएगा। मई २०२५ में रिजवान अली ने गवाह योगेन्द्र सिंह उम्र ५३ वर्ष निवासी वार्ड नंबर ४ के सामने ३५०००० रूपये की नगद राशि ली थी। उस वक्त आरोपी ने बकायदा वादा किया था कि वह खून.पसीने की कमाई को व्यर्थ नहीं जाने देगा। इसके अलावा आईडी बनाने के नाम पर १०००० रूपये अतिरिक्त लिए गए। शुरुआती दो महीनों तक आरोपी ने १८०००-१८००० हजार रूपये के रूप में कुछ पैसे दिए। लेकिन उसके बाद अचानक पैसे देना बंद कर दिया और अपने मोबाइल नंबरों ९९२६८४४५८३ ,९४२५४४७३३१ से संपर्क तोडऩे का प्रयास करने लगा। रिजवान अली पैसे देने नहीं आया तो मेरे द्वारा सम्पर्क करने पर उसके द्वारा बताया कि मैंने जो एप्लीकेशन बनाया हूँ उसमें सुधार का कार्य चल रहा है और सुधार होने के पश्चात आपके पैसे आना चालू हो जायेंगे। फिर भी जब कुछ महिने बीतने के बाद राशि मुझे प्राप्त नहीं हुई तो मैंने एवं मेरे लडक़े ने राजा अली से बार बार सम्पर्क किया गया एवं पैसे वापस करने के लिए कहा गया। तब राजा अली के द्वारा कहा गया कि जनवरी में पैसा प्राप्त हो जायेगा आप निश्चिंत रहो मेरी रिस्क है। इसी सोच में पढक़र जब मेरे लडक़े ने बार.बार राजा अली से पैसा मांगा और राजा अली के द्वारा पैसा वापस नही करने पर आज से २ माह पूर्व मेरे लडक़े को सदमा आया और हार्टअटैक आने के बाद उसकी मौत हो गई। अब मेरे पास ना मेरा बेटा है और ना ही मेरा पति जीवित है, मैं अकेली असहाय बुढ़ी महिला हूँ अब ना मेरे पास जमीन है ना बेटा और ना ही पति है और मेरा कोई सहारा नहीं है। बार.बार रिजवान अली को पैसे वापस करने के लिए आग्रह कर रही हूँ लेकिन उसके द्वारा ना तो मुझे लाभांश दिया जा रहा है और ना ही मेरी मूल राशि वापस की जा रही है । उल्टा उनके द्वारा मुझे डराया एवं धमकाया जा रहा है कि यदि तुने कही मेरे खिलाफ शिकायत की तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। वैसे भी तु अकेले निवास करती है किसी को पत्ता भी नहीं चलेगा। मेरे पास ना तो जमीन बची और ना ही पैसा ऊपर से मुझे मेरी जान माल का खतरा भी हो गया है अब मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कुछ शेष नहीं बचा है। मेरी मांग है कि रिजवान अली के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मेरी राशि मुझे वापस दिलायें।
पैसो के सदमे में इकलौते बेटे ने तोड़ा दम,अब मिल रही हैं धमकियां-कांता ठाकरे
पीडि़ता कांता ठाकरे ने अत्यंत भावुक शब्दों में अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि मेरा लडक़ा गाड़ी चलाता था हम अड़मे के यहां किराये से रहते थे। राजा अली बार बार हमारे घर आता था कि हमारी यह कंपनी में तुम पैसा लगाओ लाभ होगा। मैंने जमीन बेची थी लडक़े के लिए ट्रैक्टर ली और बची राशि में से ३.५० लाख रुपए राजा अली को दिए जिसमें २ महीने १८-१८ हजार रुपए मुझे वापस किया। फिर रुपए नहीं मिले कंपनी के नाम पर राजा अली टालमटोल करता रहा। जब कई महीनों तक पैसे वापस नहीं मिले तो उनके इकलौते बेटे बंटी ठाकरे को गहरा सदमा लगा। इस मानसिक तनाव और सदमे के कारण करीब दो महीने पहले ११ अप्रैल को बंटी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। पति के बाद अब बेटे को भी नहीं बचा सकी। पूंजी वापस मांगी तो रिजवान अली पैसे लौटाने के बजाय उल्टा डराने.धमकाने लगा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेरे पास अब कुछ भी नहीं बचा है आत्महत्या करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा। मैं चाहती हूँ की पुलिस आरोपी रिजवान अली के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही करें मुझे मेरे रुपए वापस लौटायें।
बाइट कांता ठाकरे पीड़िता










































