नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के जुनपुट गांव में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक नए मिसाइल और रडार परीक्षण केंद्र को मंजूरी मिल गई है। इस कदम से देश के डिफेंस सेक्टर को काफी मजबूती मिलेगी। बता दें कि अप्रैल 2024 में, DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर में अपनी इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज के साथ-साथ पूर्वी मेदिनीपुर तट पर एक और टेस्टिंग रेंज बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, उस समय की TMC सरकार ने इसके लिए जमीन नहीं दी थी।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
वहीं, अब बीते शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान, शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि DRDO ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक पत्र भेजा था, लेकिन उस समय सत्ता में रही TMC सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इसे मंजूरी दे दी है। यह पश्चिम बंगाल के विकास के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा। DRDO के एक सूत्र ने भी पुष्टि की कि बंगाल में मिसाइल टेस्टिंग प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है।










































