तेज रफ्तार कर की ठोकर से साइकिल सवार व्रद्ध घायलसमनापुर रोड ग्राम खैरी के पास हुई दुर्घटना

0

कोतवाली क्षेत्र में आने वाले समनापुर रोड पर स्थित ग्राम खैरी के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्रद्ध घायल हो गये। घायल वृद्ध काशीराम पिता जेठू डहारे 62 वर्ष ग्राम पाथरवाड़ा थाना भरवेली निवासी है। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीराम खेती मजदूरी करते हैं जिनके परिवार में दो बेटी दामाद है। काशीराम प्रतिदिन साइकिल से बालाघाट मजदूरी करने आते हैं। रोज की तरह 15 अप्रैल को भी काशीराम साइकिल में बालाघाट नगर मजदूरी करने आए थे और शाम को मजदूरी करके काशीराम साइकिल में ही अपने घर ग्राम पाथरवाड़ा लौट रहे थे। तभी बालाघाट नगर से कुछ दूर समनापुर रोड ग्राम खैरी के पास बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से जा रही कार ने साइकिल सवार काशीराम को चपेट में ले लिया। कार की ठोकर से काशीराम साइकिल सहित गिरने से घायल हो गये। खबर मिलते ही उनके दामाद संजय पिछोड़े मौके पर पहुंचे और उसी कार से काशीराम को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। स्कॉर्पियो कर का नंबर एमपी 50 सी 86 89 बताया गया है जिला अस्पताल पुलिस ने संजय पिछोड़े का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटनास्थल संबंधित थाना कोतवाली भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here