दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाड डेवाल्ड ब्रेविस ने T20 में छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया

0

Dewald Brevis Sixes Record: जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने करियर में कम समय में छक्के लगाने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अब दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टी20 छक्के लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज जेपी डुमिनी की बराबरी कर ली है।Dewald Brevis Sixes Miletsone: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने पूर्व बल्लेबाज जेपी डुमिनी (JP Duminy) की बराबरी करते हुए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश के लिए संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रेविस ने यह उपलब्धि रविवार को विंडहोक में जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल के दौरान हासिल की। ट्रॉफी के लिए हुए इस मुक़ाबले में उन्होंने 23 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 129 से ज्यादा रहा।

अब डेवाल्ड ब्रेविस के नाम 35 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 71 छक्के हो गए हैं, जबकि डुमिनी ने 81 T20I मैचों में 71 छक्के लगाए थे। T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ़्रीका के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी हैं: डेविड मिलर (139), क्विंटन डी कॉक (133) और एडेन मार्करम (83)।

सीरीज में 16 छक्के लगाए

ब्रेविस ने 5 पारियों में 56.50 की औसत और 166 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 226 रन बनाकर सीरीज का समापन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के तौर पर किया। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 75 रन रहा। उन्होंने इस सीरीज में कुल 16 छक्के जड़े।ब्रेविस का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर

अब 35 T20I मैचों की 33 पारियों में ब्रेविस के नाम 30.76 की औसत और 163.94 के स्ट्राइक रेट से कुल 923 रन दर्ज हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 125 रन है।

कैसा रहा फाइनल मैच का हाल

फाइनल मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में 205/5 का स्कोर खड़ा किया। इसमें जॉर्डन हरमन (29 गेंदों में 53 रन, आठ चौके और एक छक्का), ब्रेविस और कॉनर एस्टरहुइज़ेन (23 गेंदों में 32 रन, तीन चौके और दो छक्के) की पारियां मुख्य आकर्षण रहीं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 18 ओवरों में सिर्फ़ 157 रनों पर सिमट गई। ब्रैड इवांस ने अर्धशतक (31 गेंदों में नाबाद 56 रन, चार चौके और चार छक्के) लगाया। गेंदबाज़ी में कप्तान ब्योर्न फ़ोर्टुइन (3/24) और डुआन जानसेन (3/38) का प्रदर्शन शानदार रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here