दुनिया के सबसे बड़े अंडरवाटर स‍िटी पर खतरा, 2200 साल से पानी में छिपा है रोमन अमीरों का ‘लॉस वेगास’

0

रोम: अमेरिका के लॉस वेगास को आज दुनिया का सिन सिटी (पाप का शहर) कहा जाता है। इसकी वजह इस शहर में चौबीसों घंटे चलने वाली गतिविधियां और मनोरंजन हैं, जो शायद कहीं और इतनी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन आज से लगभग 2200 साल पहले रोमनों ने ऐसा ही शहर बनाया था, जहां रोम के अमीर और ताकतवर लोग अपने अजीब शौक पूरा करने जाया करते थे। इसे रोमन अमीरों का लॉस वेगास कहा जाता था। नेपल्स के पश्चिम में मौजूद इस शहर का नाम बाइया (Baia) था, जो आज समुद्र में समा गया है।

सीजर की मौत के समय यहीं थी क्लियोपेट्रा

दूसरी सदी ईसा पूर्व के अंत तक बाइया एक रोम के अमीरों के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन चुका था। सिसरो, प्लिनी, नीरो और सीजर जैसी रोम की मशहूर हस्तियां यहां छुट्टी मनाने आया करती थीं। यह अपने जमाने का रिसॉर्ट शहर था। कहा तो यह भी जाता है कि जूलियस सीजर की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका और मिस्र की खूबसूरत रानी क्लियोपेट्रा इसी शहर से भागकर अपने देश वापस गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here