नरसिंहपुर। सिहोरा चौकी अंतर्गत ग्राम कोठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मजदूरों से भरा एक कैम्पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है।
सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुलरी निवासी ये सभी मजदूर कोठिया में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कोठिया के पास चालक का नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कैम्पर वाहन सड़क के किनारे जाकर पलट गया।
चीख-पुकार मचीी, अफरा-तफरी का माहौल
दुर्घटना में घायल हुए मजदूर अंश जाटव ने बताया कि वाहन इतनी रफ्तार में था कि उसने सड़क किनारे करीब तीन पलटियां खाईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।












































