पानी का बहाव अचानक तेज होने से दो महिलाये बही एक महिला को बचाया गया : दूसरी पानी के तेज बहाव में बह गई : तलाश जारी

0
ग्राम पंचायत मुरझड़ अंर्तगत आने वाले सोनबाटोला होते हुये निकले टोण्डया नालें में बने स्टॉप डेम में दो महिलाऐं बह गई। जिसमें से एक महिला को तो बचा लिया गया वही दूसरी महिला की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर बालाघाट से होमगार्ड के तैराकों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन दोपहर १ बजे प्रारंभ किया है। जानकारी के मुताबिक मुरझड़ सोनबाटोला निवासी श्रीमती राखी पति विनोद चौधरी उम्र ३५ वर्ष, श्रीमती अमृता पति लेखचंद चौधरी उम्र ६५ वर्ष है। इन्ही के साथ उनकी देवरानी आशा पति लोकेश चौधरी उम्र ३० वर्ष भी शामिल है जो नाले में बने स्टॉपडेम के पानी में गिरने से बॉल बॉल बच गई। हालांकि देर शाम तक चले तलाशी अभियान के दौरान श्रीमती राखी चौधरी की कोई पतासाजी नही चल पाई है। अंधेरा हो जाने के कारण उन्होने तलाशी अभियान को रोक दिया है और आज पुन: उनकी तलाश में रेस्क्यू दल अपनी कार्यवाही करेगा।
स्वयं के खेत में पराह लगाने जा रही थी महिलाऐं
यहां यह बताना लाजमी है कि तीनों महिला राखी, श्रीमती अमृता व आशा अपने देवर लोकेश चौधरी के साथ स्टॉपडेम क्रास कर अपने खेत पराह लगाने के लिये सुबह १० बजे के करीब स्टॉप डेम से होकर गुजर रहे थे। आगे आगे लोकेश चल रहा था वही उसके पीछे तीनों महिलाऐं थी। लोकेश के स्टॉपडेम पार करने के बाद उसकी पत्नी आशा, अमृता व राखी जैसे ही स्टॉपडेम को पार किया उस स्थान पर पानी का बहाव तेज हो गया। जिससे तीनों महिलाओं का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान आशा ने तो अपने आप को संभाल लिया लेकिन राखी व अमृता ने अपना संतुलन खो दिया जिससे वे नाले के गहरे पानी में जा गिरी।
३ घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
अचानक हुये इस हादसे को देखकर लोकेश ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और अपनी मॉ अमृता को बाल पकड़कर खींचा व बाहर निकाला वही अपनी भाभी राखी को बचाने जब वो पुन: पानी में कूदा तो राखी घटना स्थल से करीब ३० से ४० मीटर आगे निकल चुकी थी। जिसे भी लोकेश ने बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन बचाने के दौरान ही लोकेश का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते राखी बहते हुये काफी आगे निकल गई। जिसकी सूचना उसने परिजन व ग्राम सरपंच प्रतिनिधि को दी। जिन्होने तत्काल वारासिवनी पुलिस को सूचित किया। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी अपने बल के साथ मौके पर पहुॅचे और तलाश करवाई लेकिन नाले का बहाव अधिक होने के कारण उन्होने जिला मुख्यालय से होमगार्ड के तैराकों को बुलाया जो करीब १ बजे के आसपास मौके पर पहुॅचे और नाव की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।
मॉ को तो बचा लिया लेकिन भाभी को नहीं बचा पाया – लोकेश
पद्मेश को जानकारी देते हुये देवर लोकेश चौधरी ने बताया कि यह सुबह १० बजे की घटना है। में अपनी मॉ अमृता बाई, भाभी राखी व पत्नी आशा के साथ स्टॉपडेम के ऊपर से अपने खेत जा रहे था। नाले में पानी का बहाव काफी तेज था अचानक मॉ व भाभी का संतुलन बिगड़ गया वही मेरी पत्नी ने अपने आपकों संभाल लिया। मॉ व भाभी पानी में बहने लगे मैने उन्हे बचाने का प्रयास किया मॉ को तो मैने बाल पकड़कर खींचकर किनारे ला लिया लेकिन भाभी को बचाने में असफल रहा। इस दौरान कुछ ढीमर लोग मछली पकड़ रहे थे। मैने उनसे जॉल फैकने का आग्रह किया ताकि भाभी जॉल में फंस जाये लेकिन यह प्रयास भी असफल रहा और भाभी पानी में बह गई। जिन्हे मेरे व आसपास के लोगों द्वारा तलाश किया गया लेकिन कुछ भी पता नही चल पाया है।
काफी दुखद घटना है – सरपंच प्रतिनिधि
इसी तरह ग्राम सरपंच प्रतिनिधि मनोज गौतम ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। जो महिला पानी में बही है व मेरे घर के करीब ही रहती है। जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुये अपने स्तर पर तलाशी कार्य प्रारंभ किया लेकिन जब कोई सुराग नही मिल पाया तो बालाघाट से होमगार्ड के तैराक बुलाये गये है। जिनके द्वारा नाले के पानी में तलाशी कार्य किया जा रहा है।
कटंगी रोड़ टोण्डया नाले में मिलता है नाले का पानी
श्री गौतम ने बताया कि नालें में काफी पानी है। यह पानी कटंगी रोड़ स्थित टोण्डयानाला में मिलता है। नाले का बहाव काफी तेज होने से भी तलाशी अभियान में देरी हो रही है।
ग्रामीणों सहित नगरवासियों का लगा हुजूम
इस घटना की खबर लगते ही जहां सोनबाटोला, कोसरीटोला व मुरझड़ के ग्रामीण घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पहुॅच गये और परिजनों को सांत्वना देते हुये दिखे। वही नगर के लोग भी इस दौरान उपस्थित रहे।
तीन घंट के बाद पहुॅचा होमगार्ड तैराकों का दल
गौर करने वाली बात है कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर बारिश के मौसम को देखते हुये बाढ़ आपदा प्रबंधन दल का गठन तो कर लिया जाता है। लेकिन संसाधन व तैनाती न होने से जिले के भरोसे ही लोगों को रहना पड़ता है। इसी प्रकार का मामला सोनबाटोला में देखने को मिला जहां ३ घंटे बाद गोताखोरों का दल पहुॅचा और रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। यदि दल स्थानीय स्तर पर तैनात होता तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।
तलाश अभियान जारी है – टीआई सोलंकी
इस मामलें में मौके पर तैनात वारासिवनी थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने दूरभाष पर चर्चा में बताया कि अभी शाम ४ बजे तक महिला की तलाश के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मुस्तैदी के साथ होमगार्ड के तैराक तलाशी अभियान में जुटे हुये है। अभी हम कुछ नही कह सकते है कि महिला सकुशल है या फिर उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है।
आज सुबह से प्रारंभ होगा रेस्क्यू आपरेशन
जानकारी के मुताबिक देर शाम ७ बजे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के दौरान होमगार्ड के गोताखोरों ने घटना स्थल से ५ सौ मीटर दूर तक सर्च अभियान चलाया लेकिन उन्हे राखी चौधरी के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। आज सुबह से फिर रेस्क्यू दल अपना तलाशी अभियान प्रारंभ करेगा।


बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here