वॉट्सअप के नए फीचर्स ने किया धमाल, अब स्टेट्स पर लगा सकेंगे वॉइस नोट्स

0

दुनिया में वैसे तो बहुत से मनोरंजन और चैटिंग के ऐप्स और प्लेटफार्म मौजूद हैं। जिनका इस्तेमाल बहुत से लोगों द्वारा किया जाता है। लेकिन एक ऐप ऐसा है जिसका उपयोग लगभग सभी करते हैं। और वह ऐप सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी है। हम बात कर रहे हैं वॉट्सअप की। समय-समय पर व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है। वहीं, खबरों की मानें तो हाल ही में वॉट्सअप ने एक नया फीचर जारी किया है। जिसके बारे में चुनकर यूजर्स काफी खुश हैं। इस फीचर का यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं कि ये फीचर कौन सा है और इसके क्या क्या फायदे होने वाले हैं साथ ही यह यूजर्स के लिए कब तक जारी किया जाएगा।आपको बता दें कि एक लेटेस्ट रिपोर्ट का यह कहना है कि व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर में व्हाट्सएप अपने यूजर्स को ऐसी अनुमति देगा जिसका उपयोग वॉट्सअप यूजर्स अब तक नहीं कर पा रहे थे। इस फीचर का संबंध वॉट्सअप के स्टेटस अपडेट से है। वॉट्सअप जिस नए फीचर पर काम कर रहा है वो यह है कि अब यूजर्स वॉट्सअप पर फोटोज और वीडियोज के साथ ऑडियो नोट भी शेयर कर सकेंगे।हाल ही में प्राप्त हुई जानकारी में बताया गया है कि नए अपडेट के बाद आप जब भी कोई वॉट्सअप स्टेटस लगाएंगे तो उस पर आपको फोटोज और वीडियोज के अलावा वॉइस नोट्स का भी इस्तेमाल करने को मिलने वाला है। स्टेटस पर शेयर किए जाने वाले वॉइस नोट्स को वॉइस स्टेटस कहा जा सकता है। WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट के जरिए डिटेल में जानकारी दी है।साथ ही यह भी बताया है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। उस स्क्रीनशॉट के हिसाब से स्टेट्स टैब में नीचे की तरफ एक ऑप्शन होगा जिससे यूजर स्टेट्स अपडेट पर वॉइस नोट इस्तेमाल कर सकेंगे। जिसे भी आप अपना स्टेट्स सुनाना चाहेंगे। वो आपका वॉइस स्टेट्स सुन सकेगा। ये वॉइस स्टेट्स भी वॉट्सअप के एंड टू एंड इन्क्रिप्शन की तरह ही रहेगा। आपको बता दें कि इस फीचर पर अभी काम चल रहा है। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है कि ये कब तक और किन डिवाइसेस में जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here