सालेटेकरी रोड पर देर शाम हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस ने घायल को पहुंचाया सिविल अस्पताल
फोटो
पदमेश न्यूज़।लांजी।लांजी क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिनों सामने आ रही इन्ही घटनाओ के बीच, बीती रात सालेटेकरी रोड स्थित बंजारी मंदिर के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक घायल हो गया। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का नाम ग्राम दलखा पौसेरा निवासी 21 वर्षीय विजय पिता सबेलाल ठाकरे, बताया गया है।जिसे दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
मोटरसाइकिल से घर जा रहा था विजय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे लांजी पुलिस थाना अंतर्गत सालेटेकरी रोड पर बंजारी मंदिर के समीप यह हादसा हुआ। जहां दलखा पौसेरा निवासी विजय ठाकरे, बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विजय घायल सड़क पर गिरकर हो गया।उधर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।सालेटेकरी रोड पर बंजारी मंदिर के पास हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता का सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। जो खतरे से बाहर बताया गया है।










































