बहुजन मुक्ति पार्टी ने किया अनोखा प्रदर्शन

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित मुख्य द्वार पर एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने सहित महंगाई के खिलाफ किए गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट गेट के पास चूल्हा जलाकर गैस के दामों में की गई वृद्धि का विरोध किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने ना सिर्फ पेट्रोल- डीजल ,रसोई गैस के दाम व लगातार बढ़ती जा रही मंहगाई के खिलाफ आंदोलन किया बल्कि बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर,ईवीएम मशीन बैन सहित वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद की।इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पहले तो लकड़ियां इकठ्ठी कर चूल्हा जलाया,फिर उन्ही 2 चूल्हे में चाय और रोटी बनाकर गैस के दाम व महंगाई का पुरजोर विरोध भी किया।वही अपनी अन्य मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए, एक ज्ञापन भी सौपा है।जिसमे उन्होंने उनकी सभी मांगो को यथाशीघ्र पूरी कराए जाने की गुहार लगाते हुए, मांग पूरी ना होने पर 31 मई को “दे धक्का आंदोलन” किए जाने की चेतावनी दी है।

पहले चरण में प्रशासन को लालटेन भेंट स्मार्ट मीटर का जता चुके है विरोध
आपको बताएं की बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा इसके पूर्व पहले चरण में 12 मई मंगलवार को लालटेन जलाओ आंदोलन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर, जमकर नारेबाजी की थी तो वही प्रशासन को लालटेन भेंट कर अपना विरोध जताया था। तो वही आज बुधवार 20 मई को कलेक्टर गेट के सामने चूल्हा जलाकर चाय रोटी बनाकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत गैस के बढ़ते दामो को लेकर पुनः अपना विरोध जताया है।

3 चरणों मे किया जा रहा आंदोलन
पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बेहताशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर पर रोक और ईव्हीएम हटाने सहित अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है। इसके पहले चरण के तहत 12 मई मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा नगर के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी।जहां उन्होंने पेट्रोल डीजल सहित रसोई का गैस के दाम को आधे करने, जीएसटी सहित अन्य लगने वाले टैक्सों को हटाने, सभी चुनाव में ईव्हीएम को बैन करने, और स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व की भांति पारदर्शी मीटर लगाए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई थी। जहा पार्टी द्वारा अपनी प्रमुख 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर श्री कौरव को ज्ञापन सौंपकर, स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन भेंट कर समस्त मांगे जल्द से जल्द पूरी कराए जाने की गुहार लगाई थी, जिसके दूसरे चरण के तहत आज 20 मई बुधवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने चूल्हा जलाओ आंदोलन कर चूल्हे में चाय-रोटी बनाकर इसका विरोध किया गया है।जिन्होंने आंदोलन के तीसरे चरण के तहत 31 मई को दे धक्का आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। तो वही इन तीनों चरणों के बाद भी मांग पूरी न होने प्रदेश संगठन के आह्वान पर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

इन मांगो को पूरा करने की लगाई गुहार
उक्त धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शनकारियो द्वारा स्मार्ट मीटर की जगह पूर्व की भांति पारदर्शी मीटर लगाए जाने, विद्युत सप्लाई के बगैर स्मार्ट मीटर द्वारा उपभोक्ता के ऊपर जो बिजली बिल थोपा गया है उस बिल का पैसा उपभोक्ताओं को वापस करने,स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता का आर्थिक नुकसान व शोषण किया गया है, इसीलिए स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को अप्रूवल करने वाले चेयरमैन एवं केबिनेट के जिम्मेदारो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, घरेलू गैस 400रु में और कमर्शियल गैस 700रु में उसे भुगतान को उपलब्ध कराने ,घरेलू एवं कमर्शियल गैस की कालाबाजारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, एजेंसी और एजेंटों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, कमर्शियल गैस की आपूर्ति ना के कारण होटल ढाबा एवं रेस्टोरेंट बंद थे,जिससे संबंधित होटल ढाबा एंड रेस्टोरेंट मालिकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई करने, वर्षों से इन जगहों पर काम करने वाले श्रमिकों व मालिको को जो नुकसान पहुँचा है उसका मुआवजा दिए जाने और लगातार बढ़ती जा रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को आधा किए जाने, ईव्हीएम पर बैन लगाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई गई है।आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बहुजन मुक्ति पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह नागपुरे,जिला अध्यक्ष हीरालाल भगत ,प्रभारी अध्यक्ष सदाशिव हरिनखेडे,भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रभारी एवं बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के प्रदेश प्रभारी रामदास ठवकर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिलाध्यक्ष सुशील कुशराम, उपाध्यक्ष केवलसिंह उईके, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विकास खांडेलकर, भारत मुक्ति मोर्चा कार्यकारी जिलाअध्यक्ष विमल कुमार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारी तहसील अध्यक्ष रघुनाथ यादव, भारत मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता सूरज बारेकर, श्री लिल्हारे व श्री पटले सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here