भारत और UAE के बीच LPG डील, डिफेंस फ्रेमवर्क पर भी सहमति, PM मोदी के अबूधाबी दौरे पर बड़ा ऐलान

0

अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार 14 संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे हैं। अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसें रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र समेत अहम समझौतों पर मुहर लगी है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए एक फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ है।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाने पर MoU हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति पर अहम समझौता हुआ है। वडिनार में जहाजों की मरम्मत का क्ल्स्टर बनाने पर MoU साइन किया गया है। वहीं, भारतीय ढांचा, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का ऐलान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here