आजकल लोग कई गैजेट्स यूज करते हैं। जैसे स्मार्टफोन, हेडफोन और स्मार्टवॉच। लेकिन लोगों को तब परेशानी होती है, जब इन्हें चार्ज करने के लिए अलग-अलग चार्जर का इस्तेमाल करना पड़ता है। यूजर्स की इस दिक्कत को देखते हुए ऑडियो और वियरेबल्स ब्रांड boAt ने भारत की पहली ऐसी स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो शानदार स्मार्टवॉच boAt Storm Call 4 और boAt Ultima Vogue 2 पेश की हैं। इन स्मार्टवॉचेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स को उन्हें चार्ज करने के लिए अलग से कोई मैग्नेटिक चार्जर या डॉक की जरूरत नहीं होगी। वे अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या पावर बैंक के USB Type-C केबल से ही सीधे अपनी स्मार्टवॉच को भी चार्ज कर सकेंगे।













































