भारत को गैर-लोकतांत्रिक नहीं बनने देंगे’, शिकागो में बोले राहुल गांधी, इजराइल-भारत रिश्ते, वैश्विक व्यवस्था पर भी रखी राय

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘अगर हम विपक्ष के कार्यकर्ताओं से कहें कि ठीक है, चुनाव मत लड़ो, तो उनका क्या होगा? अगर हम यह कह दें कि हम चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, तो उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।’

Rahul Gandhi US Visit: अमेरिकी दौरे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय चुनावों में कथित ‘अनियमितताओं’, इजराइल-भारत संबंधों, वैश्विक व्यवस्था सहित अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बात की है। इलिनॉय के शिकागो विश्वविद्यालय में ‘ईरान युद्ध और दुनिया में भारत की भूमिका’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भरोसा जताया कि चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों का खुलासा आखिरकार होकर रहेगा।

‘उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘अगर हम विपक्ष के कार्यकर्ताओं से कहें कि ठीक है, चुनाव मत लड़ो, तो उनका क्या होगा? अगर हम यह कह दें कि हम चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, तो उसी क्षण भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। हम भारतीय लोकतंत्र के ढांचे को खत्म नहीं करना चाहते।’ उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लगातार उजागर करता रहेगा और इस मुद्दे को जनता के बीच उठाता रहेगा, जब तक लोगों को यह एहसास नहीं हो जाता कि पूरी चुनावी व्यवस्था को ‘पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।’ राहुल ने कहा कि ‘मैं आपको फिर बताना चाहता हूं कि ब्राजीलियन मॉडल , जो कभी भारत आई तक नहीं, उसने देश के एक राज्य के चुनाव में 23 बार वोट डाला।’

7 अक्टूबर जैसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए-राहुल

इजराइल-भारत रिश्ते पर कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘इजराइल के साथ भारत के अच्छे रिश्ते हैं। हम उससे हथियार भी खरीदते हैं और यह सकारात्मक बात है।अक्टूबर में जो हुआ, वह बेहद निंदनीय और दर्दनाक था। मैं उसकी कड़ी आलोचना करता हूं। ऐसी घटना दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए। लेकिन गाजा में जो कुछ हो रहा है, वह भी उतना ही निंदनीय है और मैं उसकी भी आलोचना करता हूं।’ उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और हम उससे हथियार भी खरीदते हैं। लेकिन पूरे सम्मान के साथ, भारत इजराइल से बड़ा देश है और हमारी आबादी 150 करोड़ है। इसलिए हमारी विदेश नीति इस बात पर आधारित होनी चाहिए कि भारत के हित में क्या है, न कि दूसरे देशों के हित में क्या सही है।

‘एक देश के नेतृत्व में नहीं होगी अगली वैश्विक व्यवस्था’

वैश्विक व्यवस्था के बारे में राहुल ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद जिस तरह अमेरिका ने वैश्विक व्यवस्था बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी, वैसी ही अगली वैश्विक व्यवस्था अब केवल किसी एक देश के नेतृत्व में नहीं बनेगी। इसमें चीन, भारत, मध्य पूर्व और रूस की भी अहम भूमिका होगी। राहुल ने आगे कहा कि मुझे बचपन से दौड़ने की आदत है, मैं रोज दौड़ता हूं। मैं राजनीति में हूं और मेरी कोशिश होती है की मैं रोज 100 लोगों से मिलूं और उनकी बातें सुनूं। देश में महंगाई है, इसके पीछे कई कारण हैं जैसे देश में कुछ खास उद्योगपतियों को सारा अधिकार देना, MSME को खत्म करना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here