मयंक यादव 21 महीने बाद भारत के लिए खेले, कहा- इतनी कम उम्र में मुझे इतना कुछ देखना पड़ रहा है

0

हरारे: युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव का करियर चोट से प्रभावित रहा है। आईपीएल 2024 में उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बॉलिंग की। इसने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन फिर मयंक चोटिल हो गए। उसी साल बांग्लादेश के खिलाफ मयंक को भारत के लिए तीन मैच खेलने का मौका मिला। अब करीब दो साल बाद वह फिर से भारत के लिए खेल पाए हैं। 2025 आईपीएल सीजन में उन्होंने 2 जबकि 2026 में 4 मैच खेले। इस दौरान लगातार इंजरी ने उन्हें परेशान किया। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मयंक को करीब दो साल बाद भारत के लिए खेलने का मौका मिला।

मयंक यादव ने कमबैक पर क्या कहा?

मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्हें भारत की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। रिपोर्टर्स से बात करते हुए मयंक ने कहा, ‘खुद को मोटिवेटेड रखना बहुत मुश्किल था, खासकर यह दो साल का गैप मेरे लिए एक व्यक्ति के तौर पर बहुत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उस समय उम्र मेरे पक्ष में नहीं थी। मैं सिर्फ 22 या 23 साल का था। उस बात का मुझ पर हमेशा असर रहा कि इतनी कम उम्र में मुझे इतना कुछ देखना पड़ रहा है। साथ ही हर खिलाड़ी में बचपन से ही देश के लिए खेलने का जज्बा होता है। तो मेरे मन में भी यही प्रेरणा थी कि मुझे देश के लिए खेलने लौटना है और वैसा ही प्रदर्शन करना है जैसा मैंने पहले किया था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here