हवन-पूजन एवं महाप्रसादी का हुआ वितरण, एवरग्रीन आर्केस्ट्रा संपन्न
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय में माँ सरस्वती महोत्सव समिति के तत्वाधान में गत १५ अक्टूबर को विद्या की देवी माँ वीणा वादिनी की प्रतिमा विराजित कर माँ सरस्वती महोत्सव भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। २५ अक्टूबर को हवन-पूजन का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम पं. विमश्र मिश्रा द्वारा यजमान श्रीमती स्वेता-चेतन जैन की उपस्थिति में संपन्न करवाया है। आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में श्रध्दालु एवं समिति के पदाधिकारियों के द्वारा हवन कुण्ड में आहुति डालकर धर्मलाभ अर्जित किये तत्पश्चात रात में आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही माँ सरस्वती महोत्सव के अवसर पर २४ अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह एवं आर्केस्ट्रा एवरग्रीन नागपुर का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वारासिवनी-खैरलांजी विधायक विवेक पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन के प्रमुख आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। जिसके बाद अतिथियों के हस्ते महोत्सव के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हस्ते पुरस्कार वितरण किया। जिसके बाद नागपुर का आर्केस्ट्रा प्रारंभ हुआ और आर्केस्ट्रा के गायकों एवं अन्य कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई। वहीं २५ अक्टूबर को हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात १० बजे से विशाल देवी जागरण कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें गायिका सुचित्रा भगवाधारी द्वारा देवी गीतों व भजनों की प्रस्तुती दी। इन दोनों दिन उपस्थित अतिथियों ने माँ सरस्वती प्रांगण में पहुंचकर विद्या की देवी माँवीणा वादिनी की पूजा अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किये। साथ महोत्सव समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आयोजन के संबंध में चर्चा कर इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं माँसरस्वती महोत्सव के अवसर आयोजित हुए कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिगीतों से गुंजमान्य उठा। साथ ही महोत्सव के अंतिम दिन २६ अक्टूबर को कूपन ड्रा एवं ए. आर. म्यूजिक बैंड का आयोजन किया गया है। इस १३ दिवसीय माँसरस्वती महोत्सव के अवसर पर रोजाना विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है और यह महोत्सव एक मेला का रूप ले लिया है जहां दुर-दराज से आने वाले श्रध्दालुजन महोत्सव परिसर में लगाये गये स्टाल, दुकानों से सामग्री की खरीदी भी कर रहे है। तो वहीं आकाश झुले का भी लुप्त उठा रहे है। २६ अक्टूबर को कूपन ड्रा खोला जायेगा एवं २७ अक्टूबर को माँसरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जायेगा। माँ सरस्वती महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ३४ वें वर्ष में माँ सरस्वती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है एवं २६ अक्टूबर को कूपन ड्रा खोला जायेगा, ए.आर म्यूजिक बैंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया है एवं २७ अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ ही १३ दिवसीय महोत्सव का समापन किया जायेगा।






































