नई दिल्ली: भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं ने शास्त्री के क्रिकेट कमेंट्री करियर को लेकर उन पर तंज कसा और कहा कि ‘रवि भाई, यह IPL कमेंट्री नहीं है।’ कांग्रेस ने 2012 में नई दिल्ली में हुए BRICS शिखर सम्मेलन की याद दिलाते हुए कहा कि भारत पहले भी दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बड़े मंच की मेजबानी कर चुका है।
रवि शास्त्री ने पीएम मोदी की तारीफ में क्या कहा?
रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर BRICS शिखर सम्मेलन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में तीनों नेता भारत मंडपम में लगाए गए पौधों को पानी देते नजर आ रहे हैं।





































