ये भोपाल है! यहां खुले आम सड़कों में घूमते हैं बाघ, टाइगर को देख खुलेआम टहलता देख हैरान हुए लोग

0

Tiger Reserve: औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा और बंसल कॉलेज के बीच देर रात बाघ दिखाई दिया है। यह इलाका रातापानी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है रात में यहां से निकलते समय सावधानी बरतेंभोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़कों पर बाघ घमूता दिखाई दिया है। बाघ को देखकर सड़क पर चलने वाले लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दी। नेशनल हाईवे पर अचानक टाइगर नजर आने से वाहन चालक हैरान हो गए। बाघ इधर-उधर की नजरें सड़क पर टिक गईं। बताया जा रहा है कि बाघ रातापानी टाइगर रिजर्व से बाहर निकला होगा।बाघ औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा और बंसल कॉलेज के बीच देर रात बाघ सड़क पार करता दिखाई दिया। कुछ देर तक वह हाईवे के किनारे और सड़क पर घूमता रहा। वाहन चालकों ने हेडलाइट की रोशनी में उसका वीडियो बनाया। बाघ का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

हैरान हो गए वाहन चालक

वीडियो में टाइगर कुछ देर तक हाईवे के किनारे और सड़क पर घूमता दिखाई दे रहा है। बाघ इधर-उधर भटकता रहा। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ी की स्पीड कम कर दी। इसी दौरान किसी वाहन चालक ने बाघ का वीडियो बना लिया। बाघ को देखकर वाहन चालकों ने सावधानी बरती और गाड़ियों की रफ्तार कम कर दी।रातापानी अभयारण्य का है इलाका

यह पूरा इलाका रातापानी अभयारण्य से लगा हुआ है। वन क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण इस रास्ते पर अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही रहती है। भोपाल में अक्सर बाघ सड़कों पर टहलते दिखाई देते हैं। बता दें कि राजधानी भोपाल का इलाका रातापानी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। सोशल मीडिया में अक्सर बाघ के टहलने के वीडियो वायरल होते हैं।

वन विभाग ने की अपील

वन विभाग ने वाहन चालकों से रात में इस रास्ते से गुजरते समय सावधानी बरतने और वाहनों की रफ्तार काबू में रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर उनसे दूर रहें और उन्हें परेशान न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here