नगर भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्रीय रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व नगरपालिका और भाजपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी को रेलवे बोर्ड में सलाहकार सदस्य के रूप में मनोनित किया गया है। जिससे भाजपा में हर्ष का माहौल है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
आपको बताए कि रमेश रंगलानी वर्ष 2009 से 2014 तक नगरपालिका अध्यक्ष रहे। राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में सेवाभाव से कार्य कर रहे है,वरिष्ठ राजनैतिक और सामाजिक नेता रमेश रंगलानी के जीवन में एक और नई उपलब्धि रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य बनाये जाने से जुड़ गई है। चूँकि अब बालाघाट जिले में भी ब्राडगेज जैसी रेल सुविधा आने से शहर को एक नयी पहचान मिलेगी और भविष्य में रेलवे सुविधाओं के विस्तार व यात्री सुविधाओं को आमजनों को मुहैय्या कराने प्रयास निरंतर किया जायेगा।