वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी गोलीबारी: 19 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार, हॉस्टल की अलमारी में छिपा बैठा था

0

चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने शनिवार शाम जारी एक बयान में बताया कि संदिग्ध की पहचान वर्जीनिया के हेनरीको निवासी 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) के रूप में हुई है।Virginia State University shooting- अमेरिका की प्रसिद्ध वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (VSU) में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। परिसर में हुई इस वारदात में 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की एक अलमारी में छिपे 19 वर्षीय मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

हॉस्टल की अलमारी से पकड़ा गया 19 वर्षीय हमलावर

चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने शनिवार शाम जारी एक बयान में बताया कि संदिग्ध की पहचान वर्जीनिया के हेनरीको निवासी 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) के रूप में हुई है। इस घटना में पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस ने हेनरी को (वर्जीनिया) के रहने वाले 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) को यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल की अलमारी में छिपे हुए पकड़ा। पुलिस ने उस पर जानलेवा हमला करने और हथियार का इस्तेमाल करने सहित आठ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

17 से 23 वर्ष की उम्र के पांच लोग घायल

गोलीबारी में 17 से 23 वर्ष की उम्र के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी और घायल हुए पांच में से चार लोग इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हैं। अस्पताल में भर्ती कराया गया 20 वर्षीय एकमात्र छात्र अब डिस्चार्ज हो चुका है। यह वारदात शनिवार तड़के लगभग 1:30 बजे ‘क्वाड अनेक्स’ (Quad Annexes) के पास हॉस्टल परिसर के बाहर हुई। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद पूरे कैंपस में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here