लता जी ने नेहरू के लिए गाया ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना, ट्रोल हुए विशाल दादलानी, मांगी माफी

0

सिंगर और गीतकार विशाल दादलानी (Vishal Dadlani) अपनी इतिहास की जानकारी को लेकर ट्रोल हो गए है। रियलटी सिंगिग शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कंटेस्टेंट सिरीशा भगवातुला (Sireesha Bhagavatula) ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना गाया था। भगवातुला के पर्फोर्मस की तारीफ करते हुए जज विशाल दादलानी ने कहा कि इस गाने को खुद लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 1947 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लिए गाया था। यह दुनिया का एकमात्र गाना है, जो ऑल टाइम हिट है। लता जी जैसा कोई गा नहीं सकता।

विशाल दादलानी इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल (Swaraj Kaushal) ने भी उन्हें आढ़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि यह है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी। इतिहास, संगीत और भारत रत्न व दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दो-दो लोगों के बारें खराब जानकरी है।स्वराज कौशल ने कई ट्वीट कर गाने की पूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा, लता जी का जन्म 1929 को हुआ था। 1947 में वह सिर्फ 17 साल की थी। लता मंगेशकर जी ने मेरे वतन के लोगों गाना 26 जनवरी 1963 को दिल्ली में गाया था। इसे कवि प्रदीप ने लिखा है। गीन सुनने के बाद जवाहर लाल नेहरू ने कहा था लता बेटी तुम्हारे गीत ने मुझे रुला दिया।म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ने अपने किए गए टिप्पणी पर मांफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं माफी मांगता हूं। लेकिन इन कट्टर राष्ट्रवादियों ने एक बात नहीं कही जब #Chornab पुलवामा में 40 भारतीय सैनिकों की मौत को टीआरपी जीत के रूप में मना रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here