एक्स्ट्रा पैसों से कर्ज चुकाएं या SIP में करें निवेश? जानिए आपके लिए क्या है सही

0

बहुत सारे लोग इस सवाल का जवाब ढूंढते रहते हैं कि वह एक्स्ट्रा पैसों से कर्ज चुकाएं या नया निवेश शुरू करें। आज कल नया SIP शुरू करने का चलन खूब है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और इंक्रीमेंट हुआ है तो सैलरी बढ़ी होगी। आपके हाथ में पिछले कई महीने के पैसे जोड़कर आएंगे। वहीं, कुछ लोग पार्ट टाइम काम कर भी पैसे कमाते हैं। अब सवाल उठता है कि जो एक्स्ट्रा रकम आपके पास आ रहे हैं, उससे आप अपना मौजूदा कर्ज चुकाएं या नया निवेश शुरू करें। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आइए आपको सही जवाब देते हैं।

एक्स्ट्रा पैसों से लोन कब चकाएं?

अगर आपके पास एक्स्ट्रा पैसे आए हैं तो लोन चुकाना कब फायदेमंद होगा? जानकारों का कहना है कि यह लोन की अवधि पर निर्भर करता है। होम लोन के शुरुआती कुछ सालों में, हर EMI का एक बड़ा हिस्सा मूलधन (प्रिंसिपल) चुकाने के बजाय ब्याज चुकाने में जाता है। इस दौरान थोड़ी सी भी एकमुश्त प्रीपेमेंट करने से आपका बकाया बैलेंस और लोन का बोझ काफी कम हो सकता है।

बाद में हिसाब-किताब बदल जाता है। अगर आप लोन चुकाने के आखिरी कुछ सालों में हैं, तो आपकी ज्यादातर EMI पहले ही मूलधन (प्रिंसिपल) चुकाने में जा रही होती है। ऐसे में, लोन का प्री-पेमेंट करने से ब्याज में कोई खास बचत नहीं हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त पैसे को निवेश करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here