India Test Squad: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत और जडेजा की हुई वापसी

0

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, केएल राहुल उनके डिप्टी होंगे। टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। उससे पहले टीम एक चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नजरअंदाज किए रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा ऋषभ पंत को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। भारतीय मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को टीम में रखने का फैसला किया है। हालांकि, उनका और सुदर्शन का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

7 अगस्त से टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘मेंस चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम चुनी है। सीरीज से पहले, टीम कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो 7 अगस्त से शुरू होगा। साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।’

भारत का श्रीलंका दौरा-

मैचतारीखसमयवेन्यू
पहला टेस्ट मैच15-19 अगस्त10 बजेगाले
दूसरा टेस्ट मैच23-27 अगस्त10 बजेकोलंबो

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पड्डिकल, सारांश जैन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here