शानदार लैपटॉप पर 19 हजार की छूट, 16GB रैम के साथ SSD स्टोरेज भी

0

यदि आप भी लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और शानदार छूट भी चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। Asus Vivobook 15 पर Amazon में 19,009 रुपये तक की छूट मिल रही है।

नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Asus Vivobook 15 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट आपके काम आ सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर यह लैपटॉप अपनी सामान्य कीमत से 17,009 रुपये सस्ता मिल रहा है।

इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत में 2,000 रुपये की अतिरिक्त कटौती की जा सकती है। इस तरह लैपटॉप को 60,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले, Intel Core 5 प्रोसेसर और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है।

Asus Vivobook 15 पर कैसे मिल रहा डिस्काउंट?

Asus Vivobook 15 की सामान्य कीमत 79,999 रुपये है। हालांकि, Amazon पर फिलहाल इसे 62,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी सीधे 17,009 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद लैपटॉप की प्रभावी कीमत घटकर 60,990 रुपये रह जाती है। इस तरह कुल मिलाकर 19,009 रुपये की बचत हो सकती है।

अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते हैं तो Amazon पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी शुरुआत 2,215 रुपये प्रति महीने से होती है। इसके अलावा पुराना लैपटॉप या अन्य योग्य डिवाइस एक्सचेंज करके 22,750 रुपये तक की अतिरिक्त वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक कीमत पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Asus Vivobook 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Asus Vivobook 15 में 15.6 इंच की फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है। इसकी मदद से यूजर्स को वीडियो देखने, ऑफिस का काम करने और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आरामदायक व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

लैपटॉप में Intel Core 5 120U प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 5.0GHz तक जाती है। इसमें Intel Graphics के साथ 8GB और 16GB RAM के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज के लिए 512GB SSD दिया गया है।

इसमें बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth और कई USB पोर्ट दिए गए हैं। लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है और इसके साथ Office Home 2024 भी मिलता है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 42Wh की बैटरी दी गई है। कुल मिलाकर यह लैपटॉप ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, ब्राउजिंग और रोजमर्रा के कंप्यूटिंग कामों के लिए एक विकल्प हो स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here