शासकीय प्राथमिक शाला तुमडीटोला में किचन शेड बदहाल

0

ऑफिस कक्ष में बन रहा मध्यान्ह भोजन, दुर्घटना की बनी हैं संभावना

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सावंगी के तुमड़ीटोला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में कुछ वर्षो से गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल का किचन शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यहाँ छात्र छात्राओं के लिए मध्यान्ह भोजन स्कूल भवन के ऑफि स कक्ष में तैयार किया जा रहा है। इससे ना केवल विद्यार्थियों के अध्ययन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि भविष्य में किसी अनहोनी या हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

क्षतिग्रस्त किचन शेड में भोजन बनाना असंभव

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला तुमड़ीटोला स्कूल परिसर में पूर्व में निर्मित किचन शेड देखरेख के अभाव और जर्जर स्थिति के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। शेड की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वहाँ भोजन पकाना संभव नहीं है। स्कूल भवन में छपरी तीन कमरे हैं जिसमें ऑफि स कक्ष में मजबूरीवश भोजन पकाने का कार्य किया जा रहा है। भवन के ऑफि स कक्ष में चूल्हा जलाकर भोजन तैयार किए जाने से हलचल के कारण विद्यार्थियों का ध्यान भटक रहा हैं। जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है इसके अलावा छोटे बच्चों की मौजूदगी के बीच रसोई में गैस का काम होने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्राम के निवासियों और स्कूल प्रबंधन के द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक ना तो जर्जर हो चुके किचन शेड की मरम्मत कराई गई है और ना ही नए किचन शेड के निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने शासन प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुचारू अध्ययन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नए किचन शेड का निर्माण कराया जाए या मौजूदा शेड की मरम्मत करवायी जायें।

एक ही भवन में मध्यान भोजन बनाना और बच्चों को शिक्षा देने का काम चल रहा है-जयनीला पंचेश्वर

ग्रामीण जयनीला पंचेश्वर ने बताया की तुमड़ीटोला प्राथमिक शाला में मेरे बच्चे पढऩे के लिए जाते हैं अभी उन्होंने स्कूल जाना शुरू ही किया है। स्कूल में किचन शेड मध्यान भोजन बनाने के लिए अलग से बनाना चाहिए अभी एक ही भवन में मध्यान भोजन बनाना और बच्चों को शिक्षा देने का काम चल रहा है। यहाँ कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है कुकर में खाना बनता है तो वह फ ट सकता है या गैस में खाना बनाते हैं। हादसे बताकर नहीं होते हैं आज तक नहीं हुआ तो आगे भी नहीं होगा ऐसा नहीं है जिम्मेदार अधिकारी ध्यान देना चाहिए।

किचन शेड उपलब्ध नहीं है जिससे मध्यान भोजन बनाने में भारी परेशानी हो रही है-दिनेश बिसेन

शिक्षक दिनेश बिसेन ने बताया कि किचन शेड यहां पर उपलब्ध नहीं है पहले जहां पर था वहां पंप घर बना है। फि लहाल ऑफिस में मध्यान भोजन बनवाया जा रहा है यह जानकारी हमने अधिकारियों को दे दी है उनके संज्ञान में सभी चीज हैं। मैं वर्ष २०१६ में यहां आया था तब से यहां पर खाना बन रहा है पंचायत एवं विभाग को जानकारी है की स्कूल में किचन शेड नहीं है। जो किचन शेड है वह जर्जर है वहां खाना नहीं बना सकते हैं इसलिए यहां बना रहे हैं यह अलग से किचन शेड बनना चाहिए।

इनका कहना हैं

दूरभाष पर चर्चा में बताया कि तुमड़ीटोला स्कूल की यह समस्या हमारे संज्ञान में है। इस संबंध में पूर्व में हमारे द्वारा प्रस्ताव तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को देकर मांग की गई थी। परंतु वर्तमान तक कुछ हो नहीं पाया है इस संबंध में पुन: अधिकारियों से चर्चा की जायेगी।

सतेन्द्र शरणागत बीआरसी वारासिवनी

बाइट जयनीला पंचेश्वर ग्रामीण

दिनेश बिसेन शिक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here