कोलंबो: श्रीलंका के मत्स्य मंत्री मिनिस्टर रामलिंगम चंद्रशेखर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से बॉटम ट्रॉलिंग फिशिंग बैन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मछली पकड़ने का यह तरीका खतरनाक और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला है। श्रीलंका में 2017 से बॉटम ट्रॉलिंग फिशिंग बैन है लेकिन तमिलनडु के मछुआरे ऐसा करते हैं तो उनकी गिरफ्तारियां होती हैं। ऐसे में तमिलनाडु सरकार से श्रीलंका इस पर बैन की उम्मीद कर रही है। इसके लिए रामलिंगम चंद्रशेखर तमिलनाडु आकर विजय से मिल सकते हैं।
श्रीलंका के फिशरीज मिनिस्टर रामलिंगम चंद्रशेखर ने कहा कि वह जल्दी ही नए सीएम विजय से मिलने के लिए तमिलनाडु जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर डिप्लोमैटिक तरीकों से बातचीत पर जोर दिया है। किलिनोच्ची में चंद्रशेखर ने पाक स्ट्रेट में लंबे समय से चल रहे फिशरीज के झगड़े का जिक्र किया, जिससे उत्तरी श्रीलंका और तमिलनाडु में मछुआरे प्रभावित होते हैं।










































