सचिन तेंदुलकर ने ओपन एआई के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया है। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब OpenAI अलग-अलग सेक्टर में ChatGPT के इस्तेमाल का दायरा बढ़ा रहा है। इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने ‘फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए ChatGPT’ लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म शुरू में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और इक्विटी रिसर्च पर केंद्रित है और इसमें फाइनेंशियल डेटासेट के साथ-साथ फाइनेंशियल मॉडलिंग और एंटरप्राइज इस्तेमाल के लिए टूल्स भी उपलब्ध हैं।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह ChatGPT के साथ नई संभावनाओं को तलाशने और अपने अनुभव दूसरों के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। तेंदुलकर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पार्टनरशिप में ChatGPT के इस्तेमाल के नए तरीके खोजना और ज्यादा लोगों को इस टेक्नोलॉजी को आजमाने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल होगा।
तेंदुलकर ने लिखा, मैं OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं हम कुछ दिलचस्प चीजें लेकर आ रहे हैं और मैं उन्हें आपके साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं मैं हमेशा से जिज्ञासु रहा हूँ… एक सवाल अक्सर दूसरे सवाल की ओर ले जाता है और ChatGPT ने निश्चित रूप से इस आदत को बढ़ावा दिया है। लेकिन जब मुझे काम पूरे करने होते हैं, जैसे परिवार के साथ अपनी पिछली यात्रा की योजना बनाना, तब भी यह उपयोगी साबित हुआ है‘नई चीजें खोजने का इतंजार’
उन्होंने आगे कहा, इस पार्टनरशिप से मुझे यही उम्मीद है। यह पता लगाना कि मैं ChatGPT के साथ और क्या कर सकता हूं, जो मुझे उपयोगी लगे उसे शेयर करना और ज्यादा लोगों को अपनी पसंद की चीजों के लिए इसे आजमाने के लिए प्रोत्साहित करना। कोई सवाल, कोई विचार, कोई ऐसी चीज जिसे आप हमेशा से आजमाना चाहते थे। शुरुआत करने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। साथ मिलकर नई चीजें खोजने का इंतजार है।खेला मजेदार गेम
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह ChatGPT से एक गेम खेलने के लिए कहते हैं और उससे सिर्फ 10 सवालों की मदद से यह अंदाजा लगाने को कहते हैं कि वह कौन हैं। और ChatGPT आखिरकार उन 10 सवालों की मदद से सही जवाब दे देता है।
ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 664 मैचों में 34,357 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 15,921 रन, वनडे में 18,426 रन और अपने एकमात्र T20I में 10 रन बनाए, जबकि उनके 100 इंटरनेशनल शतक एक बड़ी उपलब्धि बने हुए हैं।
भारत के पूर्व बल्लेबाज ने 1989 से 2013 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। तेंदुलकर 50 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी बने और 2014 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी बने।






































