सतीश पूनिया को ST, वैजयंत पांडा को OBC की जिम्मेदारी, भाजपा का मेगा प्लान तैयार, मोर्चा प्रभारियों का ऐलान; देखें लिस्ट

0

BJP Morcha in-charges List: भाजप ने कई मोर्चा प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच को सुदृढ़ करने के लिए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैंBJP Morcha in-charges List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया है। ऐसे में कई मोर्चा प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच को सुदृढ़ करने के लिए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को सौंपी है, जबकि युवा मोर्चा की कमान हरीश द्विवेदी के पास होगी। ऐसे ही ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी वैजयंत पांडा को दी है, जबकि एससी मोर्चा के प्रभारी संजय भाटिया और एसटी मोर्चा के प्रभारी सतीश पूनिया होंगे। इसके अलावा, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिम्मा गजेंद्र पटेल को सौंपा गया है।किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

क्रमांकमोर्चाप्रभारी
1.महिला मोर्चाडी. पुरंदेश्वरी
2.युवा मोर्चाहरीश द्विवेदी
3.ओबीसी मोर्चावैजयंत पांडा
4.एससी मोर्चासंजय भाटिया
5.एसटी मोर्चासतीश पूनिया
6.किसान मोर्चालाल सिंह आर्या
7.अल्पसंख्यक मोर्चागजेंद्र पटेल

नितिन नवीन की राष्ट्रीय टीम का ऐलान

आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन को और मजबूत करने के मकसद से नई राष्ट्रीय टीम तैयार की है। कुछ दिनों पहले इस टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें युवा और राजनीतिक अनुभव का संतुलन देखने को मिलता है।नितिन नवीन की टीम में उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए आठ नेताओं में दो महिलाएं और दो मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल हैं। इन नियुक्तियों में दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दो राष्ट्रीय महासचिव, दो राष्ट्रीय सचिव और ओबीसी तथा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हैं।

सनद रहे कि नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, तारिक मंसूर सहित अन्य को जगह मिली है। इनमें स्मृति ईरानी का नाम प्रमुख है, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। केंद्रीय संगठन में उनकी वापसी से पार्टी को उत्तर प्रदेश की राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाली एक प्रखर नेता का साथ मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here