Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने और महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र महत्वपूर्ण काम के लिए बुलाए जाते हैं और सरकार सत्र में कौन-से विधेयक लाएगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
Parliament Special Session: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज है। संसद के विशेष सत्र से पहले आज यानी 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक से ठीक पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों से अपील की है कि संसद की कार्यवाही को सही ढंग से चलने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष औऱ राज्सभा के सभापति को सत्र के लिए लिख दिया है
उन्होंने कहा, विशेष काम के लिए ही विशेष सत्र बुलाए जाते हैं। सत्र में क्या बिल लाएंगे उसकी जानकारी बाद में देंगे, लेकिन यह जरूरी है कि सरकार बहुत महत्वपूर्ण बिल लेकर आने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि संसद में ही चर्चा होनी है। सभी से अनुरोध पूरा दिल लगाकर बिल पर चर्चा करें।
उन्होंने आगे कहा कि सब पार्टियों को अपली की है। दल के नेताओं से बातचीत की है। कुछ सांसदों ने सोशल मीडिया और बयान है कि सरकार नियम से काम नहीं करती है। ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। ये लोकतंत्र है। देश के लिए काम करना होगा।
30 नवंबर से शुरू होगी संसद की विशेष सत्र
बता दें कि संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया गया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। संसद के दोनों सदनों को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन मानसून सत्र का औपचारिक रूप से सत्रावसान नहीं किया गया था।
इससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए विपक्ष पर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को रोकने का आरोप लगाया था। इस विधेयक में विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने का प्रस्ताव था।










































