किरनापुर थाना अंतर्गत कोबरा कैंपस बड़गांव में पदस्थ 7वीं बटालियन सीआरपीएफ के एक जवान की अचानक मृत्यु हो गई। मृतक जवान श्री राम गोंड पिता गोपाल दास गोंड़ 38 वर्ष बिहार के बक्सर जिले के पांडेपट्टी के निवासी बताए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोबरा कैंपस में 25 अप्रैल की दोपहर में जवान श्री राम गोंड को अचानक चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल कोबरा कैंपस में प्राथमिक उपचार दिया गया।जिसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिये। बताया जा रहा है कि अस्पताल लाते समय ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी।प्राथमिक तौर पर जवान की मृत्यु किसी बीमारी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जिला अस्पताल पुलिस ने शव को अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक जवान का पोस्टमार्टम 26 अप्रैल को किया जाएगा।जिसके बाद उनके शव को उनके गृह राज्य बिहार भेजने की व्यवस्था की जाएगी।सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।










































