हर महीने Loan की किस्त बन रही जी का जंजाल! ऐसे मैनेज करें अपनी EMI

0

How to Reduce EMI Burden: आज के समय में घर, गाड़ी, पर्सनल लोन (Personal Loan) से लेकर मोबाइल और दूसरे सामान खरीदने के लिए EMI का सहारा लेना आम हो गया है। EMI की मदद से बड़ी रकम को छोटे-छोटे मासिक भुगतान में बांटकर चुकाना आसान हो जाता है। लेकिन जब एक से ज्यादा लोन चल रहे हों, तो हर महीने की EMI का कुल बोझ बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि EMI को फाइनेंशियल प्लानिंग का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप भी कई EMI चुका रहे हैं तो कुछ आसान प्रैक्टिकल तरीकों की मदद से अपने EMI के बोझ को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

अपनी कुल EMI का हिसाब लगाएं

अक्सर लोग अलग-अलग लोन की EMI को अलग-अलग देखते हैं। लेकिन असल में जरूरी यह है कि महीने में आपकी सभी EMI मिलाकर कितनी रकम जा रही है। इसलिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड EMI या किसी अन्य कर्ज की सभी किस्तों की एक लिस्ट बनाएं और उन्हें जोड़कर कुल मासिक EMI निकालें।

हर महीने का बजट पहले से बनाएं

EMI मैनेज करने के लिए एक मासिक बजट बनाना बेहद जरूरी है। सबसे पहले किराया, राशन, बिजली-पानी, बच्चों की फीस और दूसरी जरूरी जरूरतों का खर्च तय करें। इसके बाद EMI को प्राथमिकता दें और फिर मनोरंजन, बाहर खाना, शॉपिंग जैसे वैकल्पिक खर्चों के लिए पैसा रखें।सैलरी आने के आसपास रखें EMI की तारीख

अगर संभव हो तो EMI की तारीख अपनी सैलरी क्रेडिट होने की तारीख के आसपास रखने पर विचार करें। कई लोन में भुगतान की तारीख बदलने का विकल्प मिल सकता है। इसके लिए अपने लेंडर से पूछ सकते हैं। सैलरी आने के तुरंत बाद EMI कट जाने से खाते में पर्याप्त बैलेंस रहने की संभावना बढ़ जाती है और भुगतान भूलने या पैसों की कमी होने का जोखिम कम हो सकता है।

EMI के लिए थोड़ा अतिरिक्त पैसा रखें

हर महीने EMI की रकम के अलावा बैंक खाते में थोड़ा बफर रखना समझदारी है। अचानक मेडिकल खर्च, घर की मरम्मत या कोई दूसरी इमरजेंसी आने पर यही पैसा काम आ सकता है। इसके साथ, EMI की तारीख के लिए मोबाइल रिमाइंडर लगाएं या उपलब्ध होने पर ऑटो-डेबिट सुविधा का इस्तेमाल करें। इससे सिर्फ भूलने की वजह से EMI मिस होने का खतरा कम होगा।

महंगे कर्ज को पहले खत्म करें

अगर आपके पास कई तरह के कर्ज (Loan) हैं तो उनकी ब्याज दरों पर नजर डालें। क्रेडिट कार्ड EMI और कुछ पर्सनल लोन की लागत होम या व्हीकल लोन जैसे सिक्योर्ड लोन की तुलना में अधिक हो सकती है। ऐसे में अतिरिक्त रकम उपलब्ध होने पर ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को पहले कम करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ऐसा करने से पहले अपने लोन की शर्तों और ब्याज दर को जरूर देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here